अटलांटा, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी रैपर गुची मेन दो महीने के भीतर पहले ही दो एल्बम रिलीज कर चुके हैं और अब उन्होंने एक नए एल्बम की घोषणा की है।
अटलांटा, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी रैपर गुची मेन दो महीने के भीतर पहले ही दो एल्बम रिलीज कर चुके हैं और अब उन्होंने एक नए एल्बम की घोषणा की है।
वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, अटलांटा के रहने वाले रैपर ने घोषणा की कि वह ‘द इविल जीनियस’ नाम के एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।
उन्होंने एक सेमी-ट्रेलर ट्रक के सामने काले और लाल रंग का ट्रैक सूट पहने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए यह घोषणा की। तस्वीर में मेन कैमरे के सामने नहीं देख रहे हैं और उन्होंने अपने दोनों हाथ जेब में डाल रखे हैं।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अगला एकल एल्बम ‘द इविल जीनियस”‘।
dharmpath.com dharmpath