मुंबई, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री वंदना पाठक का कहना है कि उन्होंने एक गुजराती फिल्म में काम करने के बजाए टीवी शो ‘खिचड़ी’ को चुना। ‘खिचड़ी’ जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहा है।
साल दो हजार के शुरुआती दौर के दौरान मशहूर हास्य कार्यक्रम ‘खिचड़ी’ दोबारा से अपनी मूल स्टार कास्ट के साथ पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। इसमें सुप्रिया पाठक, वंदना, अनंग देसाई और राजीव मेहता शामिल हैं।
कार्यक्रम में जयश्री पारेख का किरदार निभा रहीं वंदना ने एक बयान में कहा, ” ‘खिचड़ी’ ने मुझे उद्योग जगत में नाम और शोहरत के अलावा बहुत कुछ दिया है। कार्यक्रम को न कहना अपने परिवार के सदस्यों को न कहने जैसा होगा और मैं ऐसा नहीं कर सकती। ‘खिचड़ी’ की शूटिंग मेरे लिए घरवापसी जैसी है और मैं पारेख परिवार से मिलकर काफी खुश हूं।”
यह कार्यक्रम स्टार प्लस पर प्रसारित किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath