गुजराती वीडियो में नजर आएंगे हर्ष राजपूत

मुंबई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। टीवी शो ‘साथ निभाना साथिया’ में नजर आ चुके अभिनेता हर्ष राजपूत गुजराती भाषा के एक एकल संगीत वीडियो में नजर आएंगे।

हर्ष ने हाल ही में ‘पहलो प्रेम’ नाम की एकल संगीत वीडियो की शूटिंग पूरी की। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए खास महत्व रखता है।

हर्ष ने अपने बयान में कहा, “आपकी मातृभाषा हमेशा आपके दिल के करीब होती है, इसलिए यह एकल संगीत गुजराती में होने के कारण मेरे लिए थोड़ी खास है। मैं इस बात को लेकर रोमांचित हूं कि ‘पहलो प्रेम’ गुजराती में मेरी पहली शुरुआत होगी।”

‘हम्मा-हम्मा’ और ‘काबिल हूं’ जैसे लोकप्रिय गीतों गाने वाले गायक जुबिन नौटियाल ने ‘पहलो प्रेम’ को गाया है।

‘पहलो प्रेम’ मनाली में फिल्माया गया है।

शूटिंग के अनुभवों के बारे में हर्ष ने बताया कि वीडियो की शूटिंग शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान में की गई। कड़ाके की ठंड में काम करना उनके लिए मुश्किल हो रहा था, एक मिनट तक तो वह अपने हाथ को हिला भी नहीं सकें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493