मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के प्रचार के सिलसिले में रविवार को अहमदाबाद पहुंचेंगे, जहां उन्हें ‘यूथ आइकॉन ऑफ बॉलीवुड गौरवंता अवार्ड’ से नवाजा जाएगा।
इसके अलावा, श्रद्धा यहां अपने प्रशंसकों के सामने लाइव प्रस्तुति भी देंगी। मिथुन और ऐश किंग जैसे महान कलाकारों के साथ मिल कर श्रद्धा समा बांधते हुए नजर आएंगी।
अहमदाबाद में श्रद्धा और अर्जुन के काफी प्रशंसक हैं। ऐसे में उन्हें इस रविवार अपने शहर में उन्हें सामने से देखना उनके प्रशंसकों के लिए किसी उपहार से कम नहीं होगा।
इसके साथ ही एक बार फिर श्रद्धा अपनी मधुर आवाज से सबको मंत्रमुक्त करेंगी। इस दौरान भले ही अर्जुन गायिकी में इनका साथ न दें, लेकिन दर्शकों के साथ मिलकर इस कार्यक्रम का पूरा लुत्फ उठाएंगे।
फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ 19 मई को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath