गुजरात के बल्लेबाज गोहेल ने रचा विश्व कीर्तिमान

जयपुर, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। गुजरात रणजी टीम के सलामी बल्लेबाज समित गोहेल ने मंगलवार को नाबाद 359 रनों की पारी खेलते हुए विश्व कीर्तिमान रच दिया।

गोहेल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में किसी सलामी बल्लेबाज द्वारा नाबाद रहते हुए सर्वाधिक रन बनाने का विश्व कीर्तिमान बनाया।

गोहेल ने ओडिशा के खिलाफ सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुए रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच में यह कारनामा किया। गोहेल की इस नायाब पारी की बदौलत गुजरात ने दूसरी पारी में 641 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

26 वर्षीय गोहेल ने 723 गेंदों की अपनी मैराथन पारी में 45 चौके और एक छक्का लगाया तथा इंग्लैंड के बल्लेबाज बॉबी एबेल के नाबाद 357 रनों के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया।

बॉबी एबेल ने 1899 में काउंटी क्रिकेट में सरे के लिए खेलते हुए सॉमरसेट के खिलाफ यह रिकॉर्ड पारी खेली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493