गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने की मध्यप्रदेश की जैविक खेती की सराहना

narendra modiगाँधी नगर में अंतर्राष्ट्रीय कृषि मेले में मध्यप्रदेश के 48 किसान सम्मानित

गुजरात की राजधानी गाँधी नगर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कृषि मेला ‘वाईब्रेन्ट गुजरात’ में मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश में जैविक खेती कार्यक्रम से देश के अन्य राज्यों को भी प्रेरणा लेना चाहिये। उन्होंने कहा कि स्थानीय ज्ञान, परम्परा और तकनीकी पर आधारित जैविक खेती को अपनाने के लिये देशभर के किसानों को प्रयास करना चाहिये।

मध्यप्रदेश के किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने मध्यप्रदेश में कृषि विकास को रेखांकित करते हुए हाल ही में मिले राष्ट्रीय कृषि कर्मण अवार्ड एवं सर्वोच्च कृषि विकास दर का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों के कल्याण के लिये चलाई जा रही विशेष योजनाओं से कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि हुई है।

पंजाब के मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि अगले वर्ष फरवरी माह में ऐसा ही आयोजन पंजाब सरकार द्वारा किया जायेगा, जिसमें किसानों, कृषि विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों को आमंत्रित किया जायेगा।

कृषि मेले में आत्मा योजना से चयनित मध्यप्रदेश के 48 प्रगतिशील कृषक को 51-51 हजार रुपये की नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। मध्यप्रदेश के कृषि अधिकारी दल की ओर से गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को भगवान बलराम का आकर्षक चित्र श्री के.पी. अहलवाल नोडल अधिकारी द्वारा भेंट किया गया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493