संयुक्त राष्ट्र, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इंडोनेशिया में विमान हादसे पर संवेदना व्यक्त की।
गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने बयान में कहा, “महासचिव गुटेरेस इंडोनेशिया में विमान हादसे की खबर से बहुत दुखी हैं। वह पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और कामना करते हैं कि इस त्रासदी की मार झेल रहे पीड़ितों को भगवान मजबूती दे।”
बयान में कहा गया, “गुटेरेस ने इंडोनेशिया की सरकार और वहां के लोगों के प्रति एकजुटता भी दिखाई।”
गौरतलब है कि इंडोनेशिया की विमानन कंपनी लॉयन एयर का यात्री विमान सोमवार को जकार्ता से उड़ान भरने के 13 मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस विमान में 189 लोग सवार थे।
dharmpath.com dharmpath