गुड़ी पड़वा पर बॉलीवुड हस्तियों ने प्रेम, शांति की कामना की

मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। नवरात्रि के पहले दिन और गुड़ी पड़वा के मौके पर शनिवार को अमिताभ बच्चन, अजय देवगन और आशा भोंसले जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने अपने प्रशंसकों व शुभचिंतकों के लिए खुशी, शांति और समृद्धि की कामना की।

इस दिन विक्रम संवत् के नववर्ष का आरंभ माना जाता है।

बॉलीवुड हस्तियों ने ट्वीट कर लोगों को गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं इन लफ्जों में दीं :

अमिताभ बच्चन : आज- उगादि, गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि, साजिबू नोंग्मा पैन्बा चेइराओबा, चेती चंद, नवरेह, पोइला बोइशाख, बिहू, हिंदू नववर्ष..हमारे महान राष्ट्र की सभी त्योहारों की शुभकामनाएं।

आशा भोंसले : गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं।

अजय देवगन : सबको नए साल की बहुत बधाइयां। हैप्पी नवरात्रि, गुड़ी पड़वा और उगादि।

सनी देओल : उगादि की बधाई।

एशा देओल : हमारे देश में मनाए जा रहे तीनों पर्व की बधाई।

अदनान सामी : इस शुभ दिन सबको गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं।

बोमन ईरानी : सबको गुड़ी पड़वा की बधाई। इस शुभ अवसर पर प्रेम, शांति और खुशी की कामना।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493