‘गुड्डू की गन’ बदल देगी कुणाल की किस्मत : सोहा

मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोहा अली खान अपने पति कुणाल खेमू की आगामी फिल्म ‘गुड्डू की गन’ को लेकर बेहद उत्साहित हैं। सोहा को उम्मीद है कि फिल्म बॉस ऑफिस पर धमाल मचाएगी और कुणाल की किस्मत बदल देगी।

सोहा ने यहां एक साक्षात्कार में कहा, “हर कोई जानता और मानता है कि कुणाल एक अच्छे अभिनेता हैं। लेकिन बॉक्स ऑफिस की सफलता सबके लिए महत्वपूर्ण है। मुझे उम्मीद है कि इससे उसकी किस्मत बदल जाएगी।”

कुणाल ने अभिनय की शुरुआत बतौर बाल कलाकार 1990 में की थी, लेकिन बतौर मुख्य अभिनेता उनकी पहली फिल्म 2005 में आई ‘कलयुग’ थी। एक दशक के अपने करियर में कुणाल के खाते में खाते में केवल कई सितारों वाली ‘ट्रैफिक सिग्नल’, ‘गोलमाल 3’ और ‘गो गोआ गोन’ सरीखी फिल्में ही हैं।

‘गुड्डू की गन’ एक वयस्क हास्य फिल्म है, जिसमें कुणाल एक बिहारी सेल्समैन गुड्डू की भूमिका में नजर आएंगे।

सोहा ने इसे पारिवारिक फिल्म बताते हुए कहा, “फिल्म की कहानी बिल्कुल अलग है। लोग यह फिल्म देखना चाहते हैं। मानें या न मानें, लेकिन यह एक पारिवारिक फिल्म है। “

फिल्म 30 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493