गुनीत मोंगा कर रहीं ‘द कोअलिशन’ का आयोजन

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। जानी-मानी भारतीय फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा यहां ‘द कोअलिशन’ फिल्मोत्सव के तीसरे संस्करण का आयोजन कर रही हैं।

फिल्मोत्सव का आयोजन यहां तालकटोरा स्टेडियम में शुक्रवार से रविवार तक होगा।

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘द लंचबॉक्स’ और ‘मसान’ जैसी चर्चित फिल्मों से जुड़ीं गुनीत ने कहा, “यह पहली बार है, जब हम रचनात्मक समुदाय को एक अलग दिशा देने के लिए द कोअलिशन में तीन फिल्में शामिल करेंगे।”

उन्होंने कहा, “हमने जो फिल्में चुनी हैं, वे न केवल पुरस्कार विजेता हैं, बल्कि हम जिस समय में रह रहे हैं, उसे देखते हुए प्रासंगिक भी हैं और उन पर चर्चा कराना व उन्हें वो तवज्जो देना जरूरी है, जिसकी वे हकदार हैं।”

फिल्मोत्सव में दिखाई जाने वाली फिल्मों में ‘बाउंसिंग कैट्स’, ‘टुमोरो वी डिसअपियर’ और ‘प्लेसबो’ शामिल हैं। इस फिल्मोत्सव का लक्ष्य भारत के रचनात्मक समुदाय को एक छत के नीचे लाना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493