गुपचुप शोज रिकॉर्ड क्यों करते हैं भारतीय : वीर दास

न्यूयॉर्क, 5 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता-हास्य अभिनेता वीर दास इस बात से परेशान हैं कि भारतीय लोग कॉमेडी शोज गुपचुप रिकॉर्ड कर लेते हैं।

हास्य अभिनेता वर्तमान में अमेरिका में एक दौरे पर हैं।

अपने ट्वीटर पोस्ट में रविवार को उन्होंने लिखा, “डियर इंडियन्स, जो कॉमेडी शो में आए.. कृपया..सभ्यता का परिचय दें..”

उन्होंने आगे कहा, “पर्दे के पीछे से हुई तीन घोषणाओं के बाद.. व्यक्तिगत रूप से आप से आग्रह करता हूं कि माइक बंद कर दें.. विभिन्न देशों के लोगों के साथ बैठने के बाद, जो कि इस नियम का पालन कर रहे हैं .. आप अब भी गुपचुप रिकॉर्ड क्यों करते हो?”

एरीजोना में उन्होंने बेहतरीन वक्त गुजारा।

वीर नौ नवंबर को न्यूयॉर्क कॉमेडी फेस्टिवल में प्रस्तुति देंगे, फिलेडेल्फिया में 10 -11 नवंबर और दुबई जाने से पहले वह 15 नवंबर को कैलिफोर्निया में प्रस्तुति देंगे।

‘द बोर्डिग दास’ वल्र्ड टूर के हिस्से के रूप में वह 17 नवंबर को दुबई में प्रस्तुति देंगे।

उनका यह दौरा उनकी आगामी एक घंटे की कॉमेडी फिल्म ‘अब्रोड अंडरस्टैंडिंग’ के समर्थन में है। इसे नेटफ्लिक्स जारी करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493