गुयाना संसदीय चुनाव में विपक्षी गठबंधन की जीत

जॉर्जटाउन, 17 मई (आईएएनएस)। गुयाना की विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ने पिछले सोमवार को हुए संसदीय चुनाव में जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही देश में 20 सालों से शासन कर रही पीपुल्स प्रोगेसिव पार्टी सत्ता से बेदखल हो गई है।

समाचार एजेंसी एफे ने गुयाना चुनाव आयोग द्वारा शनिवार को जारी अंतमि चुनावी नतीजों के हवाले से बताया कि इस गठबंधन में नेशनल यूनिटी पार्टी को 207,200 मत, जबकि पीपीपी पार्टी को 202,694 मत प्राप्त हुए।

चुनाव आयोग ने शनिवार को सेना के एक सेवानिवृत्त जनरल डेविड ग्रेंजर (69) के आठवें राष्ट्रपति बनने की घोषणा की।

चुनाव अधिकारियों द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले सोमवार को हुए चुनाव में कुल 412,012 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव के अस्थायी नतीजों को भारतीय मूल के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड रामौतार ने चुनौती दी थी। वह 22 सालों से सत्ता में रहे हैं।

इन चुनावों में हिस्सा ले रही चार अन्य पार्टियों को कुल 2,118 मत हासिल हुए हैं।

गुयाना चुनाव आयुक्त कीथ लोवेनफील्ड ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस गठबंधन ने चुनाव में 65 में से 33 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि बाकी बची 32 सीटें पीपीपी की झोली में गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493