गुरुग्राम में फुटबाल प्रशंसकों से मिले चेल्सी दिग्गज ड्रोग्बा

गुरुग्राम, 23 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब चेल्सी के दिग्गज खिलाड़ी और योकोहोमा टायर्स के एम्बेसडर डिडिएर ड्रोग्बा ने शुक्रवार को यहां फुटबाल प्रशंसकों से मुलाकात की।

ड्रोग्बा चेल्सी के महान खिलाड़ियों में शामिल हैं और क्लब के साथ इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) एवं यूरोपीय चैम्पियंस लीग का खिताब भी जीत चुके हैं।

ड्रोग्बा यहां एक कार्यक्रम के दौरान योकोहोमा टायर्स के एम्बेसडर के रूप प्रशंसकों से मुखातिब हुए। उन्होंने प्रशंसकों से बातचीत की और उन्हें ऑटोग्राफ दिए। उन्होंने गुरुवार को ही फुटबाल जगत से संन्यास की घोषणा की थी जिसके बाद प्रशंसक भारी संख्या में इस स्टार खिलाड़ी से मिलने पहुंचे।

वह चेल्सी के लिए 2004 से 2012 और 2014-15 में खेले। इस दौरान उन्होंने लंदन स्थित क्लब के लिए कुल 254 मैच खेले जिसमें 104 गोल किए।

ड्रोग्बा अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल में आइवरी कोस्ट की ओर से खेले। उन्होंने 2006 फीफा विश्व कप में भी हिस्सा लिया और अपने देश के लिए सर्वाधिक गोल (65) करने वाले खिलाड़ी भी बने।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493