गुरुद्वारा एकमात्र ऐसी जगह है, जहां मैं खुद के साथ बैठता हूं : मोहित

मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता मोहित मलिक हाल ही में अपनी ऑनस्क्रीन बेटी आकृति शर्मा को एक गुरुद्वारे ले गए। उन्होंने बताया कि यह एकमात्र स्थान है, जहां वह खुद के साथ बैठते हैं और भगवान के प्रति अपना आभार व्यक्त कर पाते हैं।

दोनों कलाकार स्टारप्लस के शो ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ में पिता और बेटी की भूमिका निभा रहे हैं। शो में दोनों पिता-बेटी दोबारा मिल जाते हैं, जिसकी वजह से वे आशीर्वाद लेने के लिए गुरुद्वारा गए थे।

मोहित ने एक बयान में कहा, “यह मेरी व्यक्तिगत ईच्छा थी कि ऐसा हो (शो में दोनों मिलें), और मैं आकृति को स्वर्ण मंदिर भी ले जाना चाहता था। यह एकमात्र ऐसी जगह है, जहां मैं खुद के साथ बैठता हूं और भगवान का आभार व्यक्त कर पाता हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं अक्सर गुरुद्वारा आकर मुझे मिली हर चीज के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा करता हूं। मेरे पास गुरुद्वारे से जुड़ी बचपन की बहुत सारी यादें हैं और मैं आकृति के लिए भी कुछ यादें बनाना चाहता था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493