गुरु रंधावा का ‘लाहौर’ बिलबोर्ड की सूची में शामिल

मुंबई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। गायक गुरु रंधावा के गीत ‘लाहौर’ ने यूट्यूब पर बिलबोर्ड टॉप 25 में जगह बनाने में सफल हुई है। इस पर उनका कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय सूची में शामिल होना उनका सपना था।

इस सप्ताह यूट्यूब पर यह गीत बिलबोर्ड टॉप 25 में 21वें स्थान पर पहुंच गया।

इस पर रंधावा ने कहा, “स्वतंत्र गीत के साथ बिलबोर्ड सूची में शामिल होना मेरा सपना था। और आज वह दिन है। इससे मुझे बहुत खुशी है। मेरी पूरी टीम और प्रशंसक, जिन्हें ‘लाहौर’ पसंद है, बिलबोर्ड विश्व सूची में हमारे प्रवेश को लेकर गौरवान्वित हैं। मैं अब सपनों में जी रहा हूं।”

‘तू मेरी रानी’ के गायक ने कहा, “मेरे स्वतंत्र गीत अच्छा कर रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड और अब बिलबोर्ड में जगह बनाया है।”

इस सूची में एड शीरन, लुइस फॉन्सी और ब्रूनोम मार्स जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं।

रंधावा का गीत ‘हाई रेटेड गबरू’ फिल्म ‘नवाबजादे’ में दिखाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493