गुरु रंधावा ने ‘ब्लैकमेल’ के लिए गाया गीत

मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाबी गायक गुरु रंधावा ने आगामी फिल्म ‘ब्लैकमेल’ के लिए एक गीत गाया।

मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाबी गायक गुरु रंधावा ने आगामी फिल्म ‘ब्लैकमेल’ के लिए एक गीत गाया।

‘लाहौर’, ‘सूट सूट’ और ‘बन जा रानी’ जैसे गीतों के लिए पहचाने जाने वाले रंधावा ने बुधवार रात ट्वीट किया, “इरफान खान सर और खूबसूरत कृति कुल्हरि की आगामी फिल्म ‘ब्लैकमेल’ के लिए अपने गीत की शूटिंग खत्म की। यह अभिनय देओ द्वारा निर्देशित है।”

गायक का हिट गीत ‘सूट सूट’ इरफान अभिनीत ‘हिंदी मीडियम’ के लिए भी इस्तेमाल किया जा चुका है।

इरफान ने लिखा, “‘सूट सूट’ के बाद, एक और गीत! गुरु रंधावा के साथ डबल धमाका।”

‘ब्लैकमेल’ में अरुणोदय सिंह, दिव्या दत्ता और ओमी वैद्य जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

टी-सीरीज और आरडीपी मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म 6 अप्रैल को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493