गुलजार के निर्देशन में काम करने की तमन्ना : दिव्या दत्ता

मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। अभिनत्री दिव्या दत्ता का कहना है कि वह दिग्गज फिल्मकार एवं गीतकार गुलजार के निर्देशन में काम करना चाहती हैं।

दिव्या ने गुरुवार को ‘द थाईलैंड वीक 2018’ का उद्घाटन किया, इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

अभिनेत्री ने कहा, “ऐसे कई किरदार हैं, जिन्हें मैं निभाना चाहती हूं। मैंने गुलजार साहब द्वारा निर्देशित सभी फिल्में देखी हैं और यह मेरी इच्छा है कि जब भी वह कोई फिल्म निर्देशित करें, मैं उसका हिस्सा बनूं क्योंकि मैं उनकी फिल्म निर्माण की शैली को सच में बहुत पसंद करती हूं।”

अभिनेत्री ने कहा, “मैं वास्तव में उनकी फिल्मों ‘मौसम’ (1975) और ‘आंधी’ (1975) को पसंद करती हूं, तो मैं उन फिल्मों को करना पसंद करूंगी और उनके (गुलजार के) अलावा, ऐसे कई निर्देशक हैं, जिनके साथ मैंने अभी तक काम नहीं किया है..पसंदीदा निर्देशकों की आधी सूची अभी बाकी है।”

दिव्या की आने वाली फिल्मों में ‘मंटो’, ‘फन्ने खां’, ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ और ‘नास्तिक’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493