गुलमर्ग हिमस्खलन में रूसी स्कीयर की मौत

श्रीनगर, 16 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में शुक्रवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से एक रूसी स्कीयर की मौत हो गई जबकि चार अन्य को बचा लिया गया।

पुलिस ने यह जानकारी दी है। आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने गुरुवार शाम को कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार और शनिवार को हिमस्खलन की चेतावनी जारी की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493