‘गुलाम’ का हिस्सा बनने को इच्छुक गुंजन मनकतला

मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। छोटे पर्दे पर सक्रिय अभिनेत्री गुंजन मनकतला ने अपने पति व अभिनेता विकास मनकतला के टेलीविजन शो ‘गुलाम’ का हिस्सा बनने की इच्छा जाहिर की है।

विकास इस धारावाहिक ‘गुलाम’ में वीर का किरदार निभा रहे हैं।

गुंजन ने एक बयान में कहा, “मैं हमेशा ही विकास के काम को पसंद करती हूं, क्योंकि वह अपने काम के चयन को लेकर बेहद सजग हैं और उन्हें किसी परियोजना के लिए हां कहने में कुछ समय लगता है।”

उन्होंने कहा, “उन्होंने जब मुझे गुलाम की पटकथा सुनाई थी तो मैं उससे काफी प्रभावित हुई। अब जब मैं इसे देख रही हूं तो मुझे ऐसा महसूस हुआ कि इस तरह का वास्तविकता व ताजगी से भरपूर विषय इससे पहले कभी टेलीविजन पर नहीं देखने को मिला। यह साहसिक, निर्भय, यथार्थवादी और अब तक पूरी तरह से ताजा है और मैं ‘गुलाम’ जैसे शो का हिस्सा बनना चाहती हूं।”

गुंजन इससे पहले ‘सात फेरे-सलोनी का सफर’, ‘घर की लक्ष्मी बेटियां’ और ‘नागिन’ में नजर आ चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493