गुलेन समूह से संबंधों के लिए 1000 से अधिक गिरफ्तार

अंकारा, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। फतुल्लाह आतंकी संगठन(एफइटीओ) से संबंधों के आरोप में पुलिस ने तुर्की में व्यापक कार्रवाई के दौरान 1,000 से ज्यादा संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। देश के आंतरिक मंत्री ने इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी अनादोलू के अनुसार, तुर्की के आंतरिक मंत्री सुलेमान सॉलू ने कहा, “72 प्रांतों में कम से कम 1,009 गुप्त स्थानों पर छिपे इमामों को हिरासत में लिया गया है। यह तुर्की के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।”

लगभग 8,500 अधिकारियों ने 81 प्रांतों में एफइटीओ के खिलाफ कार्रवाई की।

यह अभियान अंकारा के मुख्य लोक अभियोजक कार्यालय की ओर से की गई जांच के हिस्से के रूप में चलाया गया।

सरकार के अनुसार, एफईटीओ और अमेरिका स्थित उसके नेता फतुल्लाह गुलेन ने गुप्त रूप से जुलाई 2016 में एक असफल तख्तापलट की कोशिश की थी, जिसमें 249 लोगों की मौत हुई थी, और 2,200 लोग घायल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493