गुवाहाटी : फरवरी में रोंगाली उत्सव बिखेरेगा छटा

गुवाहाटी, 7 जनवरी (आईएएनएस)। असम का सबसे लोकप्रिय त्योहार रोंगाली का तीसरा संस्करण पारंपरिक जोश और उल्लास के साथ तीन फरवरी से शुरू होने जा रहा है।

इस उत्सव का उद्देश्य असम पर्यटन को बढ़ावा देना है।

उल्लेखनीय है कि तीन दिवसीय महोत्सव में पूर्वोत्तर राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। इसमें एयरो स्पोर्ट्स, पानी के खेल, पारंपरिक नाव दौड़ और साहसिक खेल प्रस्तुत किए जाएंगे।

महोत्सव के मुख्य आयोजक श्यामकान महंत ने बताया, “संगीत असम और पूरे पूर्वोत्तर का सार है। महोत्सव में परिक्रमा, यूरोफोरिया, एश किंग, जॉय बरुआ, अलोबो नागा और डीजे न्यूक्लेया, तेरी मीको और जैडन जैसे संगीतकार प्रस्तुति देंगे।”

इसके साथ ही फैशन शो का भी आयोजन किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493