नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। सर्च इंजन गूगल ने शुक्रवार को अपने होमपेज डूडल को पृथ्वी दिवस को समर्पित किया।
पृथ्वी दिवस की शुरुआत 1960 के दशक के आखिर में हुई और तब से इसे हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। गूगल की ओर से कहा गया कि पृथ्वी दिवस एक ऐसा दिन है, जो संस्कृति, भाषा एवं परंपरा को ऊपर उठाता है।
‘टाइम’ पत्रिका की वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार के डूडल में एक विश्वव्यापी लोगो स्वरूप बदलता दिखता है। एक के बाद एक कभी टुंड्रा में एक ध्रुवीय भालू, जंगल में एक लाल लोमड़ी, घास के मैदान में एक हाथी, मरुस्थल में एक कछुआ और महासागर में एक ऑक्टोपस नजर आता है।
यह डूडल तैयार करने वाली सोफी डियाओ ने एक ब्लॉग में कहा, “पृथ्वी की विविधता का विस्तार इसे एक डरा देने वाला विषय बनाता है, लेकिन आखिर में मैंने पृथ्वी के पांच बड़े बायोम पर रोशनी डालने का निर्णय लिया। इस तरह के दिन पर हम अपने घर का जश्न इस तरह के आश्चर्यजनक व कमाल के पारिस्थितिकी तंत्र से करते हैं और अपने इस घर को याद करते हैं।”
dharmpath.com dharmpath