सैन फ्रांसिस्को, 27 नवंबर (आईएएनएस)। गूगल ने कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू स्थित अपने मुख्यालय के पास एक अरब डॉलर की कीमत में एक बड़ा ऑफिस परिसर खरीदा है।
‘द मर्करी न्यूज’ की सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल के एक प्रतिनिधि ने परिसर को एक अरब डॉलर की कीमत में खरीदने की पुष्टि की है लेकिन अधिक जानकारी नहीं दी।
रिपोर्ट के मुताबिक, नया परिसर उस संपत्ति से बड़ा है जिसमें कंपनी का गूगलप्लेक्स मुख्यालय है।
इस खरीद को बे एरिया में सबसे बड़ी रियल एस्टेट खरीद और इस साल अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी संपत्ति खरीद माना जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath