वाशिंगटन, 27 नवंबर (आईएएनएस)। न्यूयार्क शहर में स्थित ट्रंप टावर का नाम कुछ घंटों के लिए बदल कर ‘डंप टावर’ हो गया था। इसका सही नाम जल्द ही गूगल मैप पर रविवार सुबह ठीक कर लिया गया।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप टावर अमेरिका के चुने गए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का घर है जो, न्यूयार्क के मैनहटन शहर में स्थित है।
सीएनएन के अनुसार, शनिवार को कोलंबस सर्किल में ट्रंप इंटरनेशनल होटल और टावर का नाम भी बदलकर ‘डंप इंटरनेशनल होटल और टावर’ हो गया था।
रविवार सुबह बदले हुए नाम को हटाया गया।
मैप सर्विस के उपयोगकर्ताओं ने इसे नोटिस करना शुरू किया और सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।
ट्रंप ने अभी तक इसपर कोई बयान नहीं दिया है। वह ट्रंप टावर का अस्थाई मुख्यालय के तौर पर उपयोग करते हैं।
dharmpath.com dharmpath