गूगल होम मना रहा मिकी माउस का 90वां जन्मदिन

सेन फ्रांसिस्को, 20 नवंबर (आईएएनएस)। सर्च इंजन गूगल अपने ‘गूगल होम’ पर स्पेशल फीचर लाकर लोकप्रिय कार्टून मिकी माउस का 90वां जन्मदिन मना रहा है।

गूगल वाल्ट डिज्नी के प्रसिद्ध कार्टून मिकी माउस जैसा दिखने वाला ‘गूगल होम मिनी’ बनाने के लिए नई डिज्नी ट्रीविया, मिक्की माउस का एक रोमांचक गेम और अन्य एसेसरीज लाया है।

गूगल होम टीम की केल्सी ग्लीवा ने सोमवार को एक ब्लॉग में लिखा, “मिकी से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए डेजी, गूफी या मिनी के साथ जुड़ें। कहें, ‘हे गूगल, प्ले मिक्कीज गेम शो’ या ‘हे गूगल, प्ले मिक्कीज एडवेंचर।”

अक्टूबर में लांच हुए नए ‘रीड अलोंग’ फीचर में उपयोगकर्ता मिकी की कहानियां पढ़ सकते हैं और गूगल होम कहानियों को जीवंत करने के लिए बैकग्राउंड संगीत शुरू कर देगा।

ग्लीवा ने कहा, “आप अपने 13 वर्ष से छोटे बच्चों के लिए फैमिली लिंक के माध्यम से खाता खोल सकते हैं और फिर उनके गूगल खातों और आवाज को गूगल होम से जोड़ सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493