मेड्रिड, 24 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के अटैकिंग मिडफील्डर डेनियल पाचेको ने गेटाफे का रुख किया है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक पाचेको ने रियल बेटिस का दामन छोड़ते हुए गेटाफे के साथ लोन पर आधारित करार किया है।
पाचेको का रियल बेतिस के साथ 2018 तक का करार था। वह नए सीजन में अपने नए क्लब के लिए खेलेंगे।
25 साल के पाचेको ने लीवरपूल, नार्विच सिटी, रायो वालेकानो और रियल बेतिस जैसे शीर्ष क्लबों को अपनी सेवाएं दी हैं।
dharmpath.com dharmpath