‘गेट्र ग्रैंड मस्ती’ में मस्ती करने के लिए तैयार श्रद्धा

चेन्नई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। ‘दिल तो बच्चा है जी’ और ‘आर्या 2’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री श्रद्धा दास ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ में काम कर रही हैं और शूटिंग में मस्ती का लुत्फ उठाने के लिए तैयार हैं।

यह ‘मस्ती’ श्रृंखला की तीसरी फिल्म है, जिसमें विवेक ओबरॉय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख मुख्य भूमिकाओं में हैं।

श्रद्धा ने एक बयान में कहा, “मैंने इस फिल्म के लिए इसलिए हां की, क्योंकि यह कुछ-कुछ मूल फिल्म ‘मस्ती’ जैसी है, जिसमें तीन मुख्य नायिकाएं हैं। साथ ही यह विवेक, आफताब और रितेश के साथ तालमेल का बढ़िया मौका है।”

फिल्म की शूटिंग राजकोट में शुरू हो चुकी है, जिसमें ऊर्वशी रौतेला, पूजा बनर्जी और मिष्टी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म के निर्देशक इंद्र कुमार हैं।

फिल्म के लिए कलाकारों का चयन करने वाले राजकुमार तिवारी के मुताबिक, श्रद्धा को फिल्म में इसलिए लिया गया, क्योंकि निर्देशक एक ऐसी अभिनेत्री चाहते थे, जो एक ही टेक में दृश्य फिल्मा सकती हो।

श्रद्धा इस समय हिंदी-तेलुगू ‘हॉन्टिंग ऑफ बाम्बे मिल्स’ और तेलुगू फिल्म ‘गुंटूर टॉकीज’ में भी काम कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493