गेबरियेले ने ड्रेस पर टिप्पणी करने वाले प्रशंसक को फटकारा

लॉस एंजेलिस, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री गेबरियेले यूनियन ने ऑनलाइन ट्रोल्स द्वारा यह बताने पर कि उन्हें किस प्रकार के कपड़े पहनने चाहिए, उन लोगों को लताड़ते हुए पूछा कि “मुझे हर उम्र के हिसाब से फैशन की सलाह दे दो, जो मुझे पता नहीं है। मुझे मेरे जीवन में इसकी जरूरत है।”

46 वर्षीय गेबरियेले ने अपना एक फोटो इंस्टाग्राम पर शुक्रवार को साझा किया, जिसमें वे लंबी काली ड्रेस में एक सोफे पर बैठीं नजर आ रहीं थीं और उन्होंने स्नीकर्स जूते पहन रखे थे।

पीपल डॉट कॉम की रिपोर्ट में बताया गया कि यूनियन ने पोस्ट का शीर्षक लिखा था, “2018 में मेरी सभी अधूरे काम/परियोजनाएं मुझे निहार रहे हैं कि मैं 2019 का विजन बोर्ड तैयार करते हुए उन्हें ध्यान में रखूं, और आने वाले हफ्ते में मेरा आगामी इट/प्रे/लव/ट्रैवल/चिल कलेक्शन की झलक उपलब्ध होगी।”

एक यूजर ने टिप्पणी में लिखा, “क्या आप उम्र के हिसाब से कपड़े पहनना पसंद करेंगी।”

इसके तुरंत बाद यूनियन ने उसे लताड़ते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी, “ओह, मैं यह जानना पसंद करूंगी कि तुम उम्र के हिसाब से बारे में क्या सोचते हो। कृपया सभी उम्र के हिसाब से फैशन की सलाह दे दो, जो मुझे पता नहीं है। मुझे मेरे जीवन में इसकी जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493