गेब्रिएल पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना

किंग्सटन, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेनन गेब्रिएल पर पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को सरफराज अहमद से किए गए दुर्व्यवहार के कारण मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया है।

साथ ही शेनन को तीन नकारात्मक अंक भी दिए गए हैं।

पाकिस्तान की पारी के 103वें ओवर की समाप्ति के बाद शेनन ने अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ से अपनी कैप वापस लेते समय दूसरे छोर पर खड़े सरफराज से कुछ कहा जिसके बाद अंपायर ने शेनन को रोका

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, रिचर्ड ने दो और अंपयारों सहित शेनन की शिकायत की और उन पर आईसीसी अधिनियम के अनुच्छेद 2.2.7 के उल्लंघन के मुताबिक जुर्माना लगया गया। जिसके तहत खिलाड़ियों, अंपयारों, मैच रैफरी से जानबूझकर शारीरिक भिडंत के कारण जुर्माना लगाया जाता है।

शेनन ने मैच रैफरी क्रिस ब्रॉड द्वारा तय किए अपराध और सजा को कबूल कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493