रियो डि जनेरियो, 21 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील के गोलकीपर एडर्सन ने रूस में हुए फीफा विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले अपने टीम साथी गेब्रियल जीसस की हो रही आलोचनाओं पर उनका बचाव किया।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, जीसस विश्व कप में ब्राजील के लिए गोल करने में असफल रहे थे। एडर्सन भी विश्व कप में ब्राजील टीम का हिस्सा थे लेकिन वह खेले नहीं थे।
एडर्सन ने कहा, “मुझे लगता है कि अब जो सबसे जरूरी है वह यह कि उन्हें आराम करना चाहिए और जो कुछ भी हुआ उसे भूल जाना चाहिए। वह टीम में युवा होने के साथ-साथ अनुभवी भी है।”
उन्होंने कहा, “वह दुर्भाग्यशाली रहे और केवल गोल ही उनसे दूर रहा, लेकिन उनका काम बहुत अच्छा था और वह अच्छी स्थिति में थे।”
गोलकीपर ने अपने मैनचेस्टर सिटी के साथी का बचाव करते हुए कहा,” सिर्फ इसलिए कि उन्होंने गोल नहीं किया और हर कोई उन्हें निशाना बना रहे हैं। यदि ब्राजील ने विश्व कप जीता होता, तो कोई भी उनकी आलोचना नहीं करता।”
dharmpath.com dharmpath