लॉस एंजेलिस, 13 फरवरी (आईएएनएस)। ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की कलाकार लीना हेडी ने उन ट्रोलर्स की लताड़ लगाई है, जिन्होंने एक इंस्टाग्राम वीडियो में बिना मेकअप के नजर आने के लिए उनकी आलोचना की थी।
लॉस एंजेलिस, 13 फरवरी (आईएएनएस)। ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की कलाकार लीना हेडी ने उन ट्रोलर्स की लताड़ लगाई है, जिन्होंने एक इंस्टाग्राम वीडियो में बिना मेकअप के नजर आने के लिए उनकी आलोचना की थी।
‘यूएसटुडे डॉट कॉम’ के अनुसार, लीना हेडी ने इंस्टाग्राम पर कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को फटकारा, जिन्होंने उनके एक वीडियो पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा था, “फिर से मेकअप के बिना रिकॉर्डिग मत करना।”
इस पर लीना ने कहा, “मैं बिना मेकअप ऐसा करती रहूंगी।”
इसके बाद अभिनेत्री एमिलिया क्लार्क ने लीना का समर्थन जताते हुए कहा कि मैं आपका समर्थन करती हूं।
बता दें कि लीना ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में सेर्सी लेनीस्टर का किरदार निभाया था। इस शो का अंतिम सीजन इस साल अप्रैल में प्रसारित होगा।
dharmpath.com dharmpath