गेम चेंजर है ‘मास्टरशेफ आस्ट्रेलिया’ : गेरी मेहिगन

लॉस एंजिलिस, 27 जुलाई (आईएएनएस)। शेफ गेरी मेहिगन भले ही ‘मास्टरशेफ आस्ट्रेलिया’ के नए सीजन के जजों में शामिल नहीं हैं, लेकिन इस शो के साथ लंबे समय से बने रहे गेरी ने अपने सफर को याद करते हुए कहा कि यह शो उनकी जिंदगी बदलने में गेम चेंजर साबित हुआ है।

मेहिगन ने अपने सह-जजों मेट प्रेस्टॉन और जॉर्ज केलोम्बरीस के साथ शो के 11वें सीजन तक जुड़े रहने के बाद इसे अलविदा कह दिया है।

मेहिगन ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘मास्टरशेफ आस्ट्रेलिया’ को छोड़ने का खुलासा करते हुए लिखा, “52 साल की उम्र तक मैंने बहुत सारे सबक सीखे हैं। ‘मास्टरशेफ’ मेरे लिए गेम चेंजर साबित हुआ और हम भाग्यशाली हैं जो हमने इसके साथ शानदार 11 साल बिताए। इन पलों को एक बड़ी मुस्कान के साथ याद किया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493