गेम शो की मेजबानी करेंगे रवि दुबे

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। अभिनेता रवि दुबे गेम शो ‘सबसे स्मार्ट कौन?’ की मेजबानी करेंगे, जिसमें आम लोगों की बुद्धिमानी व स्मार्टनेस देखने को मिलेगी।

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। अभिनेता रवि दुबे गेम शो ‘सबसे स्मार्ट कौन?’ की मेजबानी करेंगे, जिसमें आम लोगों की बुद्धिमानी व स्मार्टनेस देखने को मिलेगी।

रवि ने आईएएनएस को बताया, “शो की अवधारणा बहुत अनोखी है, जिसमें आम लोगों की स्मार्टनेस देखने को मिलेगी। शो लोगों को बुद्धिमानी से सही समय पर सही जवाब देकर अमीर बनने का मौका देता है। शो में कोई भी भाग ले सकता है, इसके लिए किसी पूर्व-आवश्यक कौशल या प्रतिभा की जरूरत नहीं है।”

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने शो के लिए अपने सामान्य ज्ञान को बढ़ाने पर काम किया है, उन्होंने कहा कि उन्हें सामान्य ज्ञान की जानकारी रखना पसंद है, प्रतिभागियों को मौजूदा घटनाक्रमों के बारे में जानकारी होनी चाहिए और सही समय पर सही जवाब देना होगा।

‘सबसे स्मार्ट कौन’ का प्रसारण जल्द ही स्टार प्लस पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493