गेरी वादे से मुकरने पर मेल बी से खफा

लॉस एंजेलिस, 17 मई (आईएएनएस)। पॉपस्टार गेरी हैलीवेल अभिनेत्री-संगीतकार मेलानी ब्राउन उर्फ मेल बी के ऐन मौके पर उनकी शादी में ना आने से खफा हैं।

दरअसल मेल बी की बेटी मैडिसन को गेरी की ब्राइडमेड बनना था।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, गेरी (42) शनिवार को क्रिश्चियन होर्नर(40) संग परिणय सूत्र में बंध गईं। मेल बी की बेटी मैडिसन (3) को उनकी ब्राइडमेड बनना था, लेकिन शादी से महज कुछ घंटे पहले गेरी को पता चला कि वे दोनों नहीं आ पाएंगी। गेरी को इसकी पूर्व सूचना तक नहीं दी गई थी।

एक सूत्र ने समाचारपत्र ‘द सन’ को बताया, “मेल बी ने गेरी को पूर्व में कोई सूचना दिए बिना अचानक फोन किया और कहा कि वह शादी में नहीं आ सकेंगी..गेरी नाराज हुई और दोष मेल बी पर मढ़ दिया।”

एक अन्य सूत्र ने कहा कि मेल बी के शादी में आने की योजना रद्द करने की वजह उनकी बेटी का स्कूल था। यही नहीं उन्होंने गेरी को ट्विटर पर एक संदेश के जरिए शादी की शुभकामनाएं भी दीं।

उन्होंने लिखा, “गेरी हैलीवेल मैं आपको आपकी जिंदगी के सबसे खूबसूरत और खास दिन की शुभकामनाएं देती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493