लंदन, 22 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश स्पाइस गर्ल्स ग्रुप की पूर्व सदस्य गेरी हॉर्नर ने घोषणा कर बताया है कि उन्होंने अपने पति क्रिस्चियन हॉर्नर के बेटे को जन्म दिया है।
गेरी अपनी गर्भावस्था के दौरान सोशल मीडिया अपने प्रशंसकों से लगातार संपर्क में रहती थीं।
उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “क्रिश्चियन और मैं अपने बेटे की खबर को सुनाते हुए काफी खुश हैं।”
गेरी की एक बेटी ब्लूबेल है।
स्पाइस गर्ल की सदस्य रह चुकी एमा बंटन ने ट्वीट किया, “बहुत बढ़िया खबर। मैं बहुत खुश हूं। आपको प्यार।”
एमा का जन्मदिन भी 21 जनवरी को होता है और इसी दिन गेरी ने अपने बेटे को जन्म दिया।
dharmpath.com dharmpath