गेल करेगी कोयला से गैस बनाने वाले देश के पहले संयंत्र की स्थापना

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। कोयले को सिंथेटिक गैस में बदलने वाले देश के पहले संयंत्र को सरकारी गैस वितरण कंपनी गेल की देखरेख में ओडिशा में स्थापित किया जा रहा है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

हाइड्रोकार्बन की घरेलू उत्पादन क्षमता पर उद्योग मंडल फिक्की को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सिंथेटिक गैस प्राकृतिक गैस से सस्ती होने की उम्मीद है।

प्रधान ने कहा, “गेल इंडिया ओडिशा में कोयला से सिंथेटिक गैस बनाने वाले संयंत्र की स्थापना को लेकर योजना बना रही है। उम्मीद है कि सिंथेटिक गैस प्राकृतिक गैस की तुलना में सस्ता होगा।”

उन्होंने कहा, “अभी तक हम कोयले को गैस में परिवर्तित नहीं कर पाए हैं। गेल इंडिया इसे लेकर उर्वरक मंत्रालय से बातचीत कर रही है।” उन्होंने कहा कि वैकल्पिक ईंधन के विकास में भारत का खराब रिकार्ड है, जबकि इससे हम तेल आयात में बचत कर सकते हैं।

यह स्थिति इसलिए है, क्योंकि भारत के पास कोयले को गैस में बदलने की प्रौद्योगिकी नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक, गेल ने अन्य सरकारी कंपनियों जैसे कोल इंडिया, राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स तथ फर्टिलाइजर्स कॉर्प ऑफ इंडिया से इस परियोजना के लिए बातचीत कर रही है, जो कोयला से अमोनिया सिंथेसिस गैस का उत्पादन करते हैं।

प्रधान ने यह भी कहा कि बॉयो-फ्यूल्स को लेकर एक नई नीति को जल्द ही मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493