गेल गैडोत अभिनय छोड़ना चाहती थीं

लॉस एंजेल्स, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘वंडर वुमैन’ से हॉलीवुड में खुद को स्थापित कर चुकी अभिनेत्री गेल गैडोत का कहना है कि इस फिल्म से पहले वे अभिनय छोड़ अपने वतन इजरायल जाने की सोच रही थीं।

लॉस एंजेल्स, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘वंडर वुमैन’ से हॉलीवुड में खुद को स्थापित कर चुकी अभिनेत्री गेल गैडोत का कहना है कि इस फिल्म से पहले वे अभिनय छोड़ अपने वतन इजरायल जाने की सोच रही थीं।

डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट में बताया गया कि गैडोत ने ग्लैमर पत्रिका से कहा, “मैं ‘वंडर वुमैन’ मिलने से पहले सोच रही थी कि अब कभी लॉस एंजेलिस लौटकर नहीं आऊंगी, मैंने इजराजल में ही रहने की सोची थी और अन्य देशों में आते-जाते हुए अभिनय करने तथा वापस विश्वविद्यालय लौटकर कुछ और करने की सोची थी।”

उन्होंने अभिनय व्यवसाय के व्यवहारिक पहलुओं को बताते हुए कहा, “क्योंकि यहां इतने सारे ना सुनने को मिले थे। आप ऑडिशन के लिए जाते हैं और आपको वहां से लौटने पर कॉल आता है, फिर दोबारा कॉल आता है। उसके बाद कैमरा लगाकर शूटिंग शुरू हो जाती है और लोग आपको बता रहे होते है कि आप इस भूमिका को कर लें तो आपकी जिन्दगी बदल जाएगी, और फिर आपको वह नहीं मिलता।”

उन्होंने कहा, “मैं ऐसे मोड़ पर पहुंच चुकी थी, जहां मैं यह सब और ज्यादा करना नहीं चाहती थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493