‘गैम्बिट’ के निर्माता को जल्द शूटिंग की उम्मीद

लॉस एंजलिस, 15 मई (आईएएनएस)। ‘डेडपूल 2’ के निर्माता सिमोन किनबर्ग को उम्मीद है कि अभिनेता चेनिंग टैटम अभिनीत फिल्म ‘गैम्बिट’ की शूटिंग इस गर्मी में शुरू हो जाएगी, क्योंकि वह इस सप्ताह के अंत तक फिल्म के निर्देशक का चयन कर लेंगे।

किनबर्ग ने वेरायटी डॉट कॉम को बताया, “हमारे पास एक स्क्रिप्ट है, जो हमें और चेनिंग को पसंद है। हम पिछले दो सप्ताह से बहुत से निर्देशकों से मिले और हमें उम्मीद है कि आगामी सप्ताहों में हम किसी एक का चुनाव कर लेंगे और इस गर्मियों के अंत तक फिल्म को शूट कर लेंगे।”

जब से 20टीएस सेंचुरी फॉक्स से ‘गैम्बिट’ की घोषणा की है, तब से फिल्म को कई झटके लगे हैं। सितंबर 2015 में फिल्म को निर्देशित करने वाले रूपर्ट व्याट ने समय के टकराव को लेकर फिल्म छोड़ दी, जिसके परिणामस्वरूप फिल्म को बनाने में देरी हुई।

लेकिन देरी और फिल्म को छोड़ने का सिलसिला यहीं नहीं थमा। जनवरी में फॉक्स ने अन्य निर्देशक गोर वरबन्स्की के छोड़कर जाने के कारण फिल्म की रिलीज की तारीख 14 फरवरी, 2019 से बढ़ाकर सात जून, 2019 कर दी।

फिल्म जून 2019 में रिलीज के लिए तैयार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493