मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। अभिनेता हिमांश कोहली का कहना है कि उनकी गैर-फिल्मी पृष्ठभूमि ने उन्हें बड़े पर्दे पर दिखने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
हिमांश ने एक ईमेल साक्षात्कार में आईएएनएस को बताया, “अभिनय की शुरुआत करने में मुझे मुश्किल नहीं हुई, लेकिन एक बार मैंने यह मौका हाथ से जाने दिया था और जब तक अभिनय का मौका फिर मेरे पास खुद नहीं आया, तब तक मैं अलग व्यवसाय से जुड़ा रहा।”
उन्होंने कहा, “यह खुद हुआ। शायद नियति मेरे लिए योजनाएं बनाई हुई थी। मैं गैर-फिल्मी पृष्ठभूमि से हूं और यही मुझे प्रेरित करता है, क्योंकि मुझे पता है कि मेरे लिए कोई कुछ करने वाला नहीं है। इसलिए मैं खुद को आगे बढ़ा रहा हूं।”
उन्होंने कहा, “मैं अक्षय कुमार और शाहरुख से प्रेरित हूं, क्योंकि उन्होंने भी ऐसा ही किया है, जब उनका समर्थन करने के लिए कोई नहीं था, फिर भी उन्होंने खुद को आगे बढ़ाया।”
रेडियो जॉकी के रूप में करियर की शुरुआत करने वाले हिमांश ने वर्ष 2014 की फिल्म ‘यारियां’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखा। वह इससे पहले मार्च में रिलीज हुई फिल्म ‘जीना इसी का नाम है’ में दिखाई दिए।
हिमांश फिल्म ‘स्वीटी वेड्स एनआरआई’ में अभिनेत्री जोया अफरोज के साथ दिखेंगे।
हसनैन हैदराबादवाला द्वारा निर्देशित ‘स्वीटी वेड्स एनआरआई’ 2 जून को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath