गैलेक्सी नोट 7 की बिक्री रोकने के बाद सैमसंग ने मुनाफे का अनुमान घटाया

इससे पहले कंपनी ने समीक्षाधीन तिमाही में सात अरब डॉलर की कमाई का अनुमान लगाया था, जिसमें अब संशोधन कर 4.6 अरब डॉलर कर दिया गया है।

वहीं, कंपनी ने अपने ऑपरेटिंग मुनाफे के अनुमान में भी पिछले साल की तुलना में 29.63 फीसदी की कमी की है, जबकि पिछली तिमाही की तुलना में यह 36.12 फीसदी कम है।

दक्षिण कोरियाई कंपनी का नोट 7 की नई खेप की बैटरियों में भी विस्फोट की घटनाओं के बाद इस मॉडल को बाजार से वापस लेने के बाद इसका बाजार मूल्य महज दो दिनों में 20 अरब डॉलर कम हो गया है, जोकि पिछली तिमाही की तुलना में 7.73 फीसदी कम है।

सैमसंग ने एक बयान जारी कर कहा, “हाल की घटनाओं के बाद हमने ग्राहकों की सुरक्षा को देखते हुए गैलेक्सी नोट 7 का उत्पादन और बिक्री बंद कर दी है। इसके कारण ही तीसरी तिमाही की कमाई पर असर पड़ने की संभावना जताई गई है।”

सैमसंग ने अपने ग्राहकों को नोट 7 का इस्तेमाल बंद करने की सलाह दी है, भले ही उन्होंने इसे कंपनी से बदलकर नए मॉडल वाला फोन लिया हो।

सैमसंग ने बयान में कहा, “ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि चाहे पुराना नोट 7 हो या बदलकर लिया गया नए मॉडल का नोट 7, इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें और कंपनी द्वारा सुझाए गए उपायों का लाभ उठाएं।”

सैमसंग ने अब तक 25 लाख गैलेक्सी नोट 7 हैंडसेट वापस मंगाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493