गैल गैडोट ने दूसरी गर्भावस्था की व्यवस्थित योजना बनाई थी

लॉस एंजेलिस, 6 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री गैल गैडोट ने अपनी दूसरी गर्भावस्था की व्यवस्थित योजना बनाई थी, जिससे उनके काम में कम से कम बाधा उत्पन्न हुई।

‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रपट के अनुसार, 32 वर्षीय अभिनेत्री की पति यारोन वरसानो से बेटी अल्मा (छह) और सात महीने की बेटी माया है।

गैडोट ने ‘ग्लैमर’ पत्रिका ने बताया, “मैंने इसकी योजना बनाई थी, इसलिए मैं जस्टिस लीग की शूटिंग के दौरान अधिक गर्भवती नहीं दिख रही थी और उस दौरान मैं वंडर वूमेन का प्रचार भी कर रही थी। मैं बहुत भाग्यशाली थी। यह कठिन रहा है, लेकिन मैं दूसरा बच्चा चाहती थी।”

गैडोट ‘जस्टिस लीग’ की शूटिंग के दौरान गर्भावस्था की शुरुआती अवस्था में थीं।

उन्होंने कहा, “सुबह की मतली और माइग्रेन के साथ यह काफी चुनौतीपूर्ण था। लेकिन आपको इसे समायोजित करना पड़ता है। कभी-कभी आप बहुत ही बुरा महसूस करते हैं और आपको काम करना होता है।”

गैडोट ने कहा कि हालांकि उन्हें बेन एफ्लेक, जैसन मोमाआ, हेनरी कैविल और एजरा मिलर जैसे लोगों के साथ फिल्म में काम करने में मजा आता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493