गैस मूल्य 1 अप्रैल से घटकर 5.02 डॉलर प्रति यूनिट

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। पेट्रोलियम मंत्रालय ने घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमत 5.61 डॉलर प्रति यूनिट से घटाकर 5.02 डॉलर प्रति यूनिट कर दी है, जो एक अप्रैल से प्रभावी होगी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गैस मूल्य और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के कारण यह फैसला किया गया है।

सरकार ने अक्टूबर 2014 में घरेलू गैस मूल्य को बढ़ाकर 5.61 डॉलर प्रति यूनिट कर दिया था। उद्योग जगत ने हालांकि रंगराजन समिति की सिफारिशों के मुताबिक कीमत कम से कम दोगुनी कर करीब आठ डॉलर प्रति यूनिट करने की मांग की थी।

घरेलू प्राकृतिक गैस मूल्य की समीक्षा प्रत्येक छह महीने पर की जाती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493