‘गॉडजिला-2’ की शूटिंग शुरू

अटलांटा, 21 जून (आईएएनएस)। फिल्म ‘गॉडजिला-2’ की शूटिंग यहां शुरू हो गई है। प्रोडक्शन हाउस वार्नर ब्रदर्स और लीजेंडरी पिक्चर्स ने आगामी फिल्म के सभी कलाकारों और कहानी के सार सहित फिल्म से जुड़ी बातों का खुलासा किया।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, हालांकि फिल्म का पहले नाम ‘गॉडजिला किंग ऑफ मॉन्सटर्स’ माना जा रहा था, लेकिन प्रोडक्शन हाउस की ओर से जारी बयान में फिल्म के शीर्षक का उल्लेख नहीं किया गया, जिसका मतलब फिल्म का शीर्षक बदल सकता है।

फिल्म का निर्देशन माइकल डोफर्टी कर रहे हैं।

इस श्रंखला की पहली फिल्म का हिस्सा रहे केन वाटान्बेस और सैली हॉकिंस सहित फिल्म में वेरा फार्मिगा, काइली चैंडलर और मिली बॉबी ब्राउन जैसे नए कलाकार भी हैं।

फिल्म ‘गॉडजिला-2’ 2019 में रिलीज होने की उम्मीद है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493