‘गॉड्स ऑफ इजिप्ट’ के निर्माताओं ने माफी मांगी

लॉस एंजेलिस, 30 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘गॉड्स ऑफ इजिप्ट’ के निर्देशक एलेक्स प्रोयस और फिल्म स्टूडियो ‘लायन्सगेट’ ने आगामी फिल्म में सिर्फ श्वेत कलाकारों को ही लेने के फैसले पर अफसोस जताया और आलोचनाओं के बाद माफी मांगी है।

फिल्म में गेरार्ड बटलर, निकोलज कोस्टर-वल्दउ, ब्रेनेटोन थ्वेट्स, रफस सेवैल और कर्टनी इटोन शामिल हैं।

निर्देशक और स्टूडियो दोनों ने माना कि वे कलाकारों के चयन में विविधता पर अमल करने में नाकाम रहे।

पोयस ने अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स को कहा, “फिल्म के लिए कलाकारों के चयन की प्रक्रिया में कई जटिल चीजें होती हैं, लेकिन यह सही है कि कलाकारों का चयन विविधतापूर्ण होना चाहिए था। हमारे फैसले से नाराज हुए लोगों से मैं तहेदिल से क्षमा मांगता हूं।”

लायन्सगेट ने एक बयान में कहा, “हम मानते हैं कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम सुनिश्चित करें कि कलाकारों के चयन के फैसले में विविधता झलके। इस मामले में हम नाकाम रहे और इसके लिए हम माफी मांगते हैं।”

यह फिल्म अमेरिका में अगले वर्ष 26 फरवरी को दिखाई जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493