गॉल टेस्ट : भारत की पहली पारी 375 पर समाप्त, 192 रनों की बढ़त

गॉल, 13 अगस्त (आईएएनएस)। गॉल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को भारत की पहली पारी 375 रनों पर समाप्त हुई। भारत को पहली पारी के आधार पर 192 रनों की बढ़त मिली है।

भारत के लिए शिखर धवन (128) और कप्तान विराट कोहली (103) ने शानदार शतकीय पारियां खेलीं, जबकि विकेटकीपर रिद्धिमान साहा (60) ने निचले क्रम पर स्थिरता प्रदान की।

श्रीलंका के लिए थारिंडू कौशल ने सर्वाधिक पांच विकेट चटकाए, जबकि नुवान प्रदीप को तीन विकेट मिला।

भारतीय टीम ने पहले ही दिन रविचंद्रन अश्विन (46-6) की धारदार गेंदबाजी के बल पर श्रीलंका की पहली पारी 183 रनों पर समेट दी थी।

एंजेलो मैथ्यूज (64) श्रीलंका के सर्वोच्च स्कोरर रहे। दिनेश चांडिमल (59) ने भी अर्धशतकीय योगदान दिया।

अश्विन के अलावा अमित मिश्रा ने 20 रन देकर दो विकेट चटकाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493