गोद लिए जाने से मिली बेहतर जिंदगी : क्रिस्टीन चेनोवेथ

लॉस एंजेलिस, 23 नवंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री-गायिका क्रिस्टीन चेनोवेथ का मानना है कि किसी को गोद लिए जाने से उसे एक अच्छी जिंदगी मिलती है और ऐसा ही उनके साथ भी हुआ। इसलिए उनकी नजर में गोद लिया जाना बच्चे के लिए वरदान साबित होता है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘ब्वॉय नेक्स्ट डोर’ की कलाकार क्रिस्टीन सिर्फ एक सप्ताह की थीं जब उन्हें गोद लिया गया था। उन्होंने ‘बेहतर जिंदगी’ देने के लिए जन्म देने वाली अपनी मां का आभार व्यक्त किया।

क्रिस्टीन के अनुसार, यदि उन्हें जन्म देने वाली मां ने उनके मौजूदा अभिभावकों को उन्हें गोद नहीं दिया होता तो शायद उन्हें इस तरह की ‘बेहतर जिंदगी’ नहीं मिलती।

सोशल मीडिया ‘हू से’ के लिए गोद लिए जाने के बारे में लिखने वाली क्रिस्टीन ने कहा, “मुझे हमेशा से पता था कि मुझे गोद लिया गया है। मैं जानती हूं कि मुझे जन्म देने वाली मां मुझसे बहुत प्यार करती थीं। वह मुझे एक अच्छा जीवन देना चाहती थीं।”

उन्होंने आगे कहा, “मेरे अभिभावक जेरी और जूनी चेनोवेथ ने मुझे बताया कि उन्होंने मुझे चुना। मेरा मानना है कि गोद लिया जाना वरदान की तरह है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493