गोमेज ने लोवेटो, हदीद को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया

लॉस एंजेलिस, 10 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका सेलिना गोमेज के इंस्टाग्राम पर ‘फॉलोइंग’ लिस्ट में महज 37 लोग बचे हैं। उन्होंने डेमी लोवेटो और जीजी हदीद समेत 200 से अधिक को ‘अनफॉलो’ और 300 से अधिक लोगों को फॉलो किया।

वेबसाइट ‘एसीशोबीज डॉट कॉम’ के मुताबिक, गोमेज के प्रशंसकों ने गौर किया है कि ‘वोव्स’ गायिका ने कैमिला काबेलो और ‘विजार्डस ऑफ वेवर्ली प्लेस’ के सह-कलाकारों और ’13 रीजन्स व्हाई’ के सदस्यों को अनफॉलो कर दिया।

हालांकि, वह अब भी अपने करीबी दोस्त टेलर स्विफ्ट, फ्रांसिया रैसा और जूलिया माइकेल्स, अभिनेत्री एमी शूमर और जेसिका एल्बा के साथ कुछ प्रशंसक उनके अकाउंट में हैं।

पिछले महीने गोमेज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को निजी किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493