गोयल ने की खेल महासंघों के साथ बैठक

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक में भारतीय एथलीटों के प्रदर्शन समीक्षा के तहत केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) से मुलाकात की।

गोयल ने भविष्य के लिए एक उपयुक्त मानचित्र तैयार करने हेतु गुरुवार को महासंघों से मुलाकात की।

बैठक को संबोधित करते हुए खेल मंत्री ने सभी को रियो पैरालम्पिक से सही सबक सीखने के लिए कहा, जिससे भविष्य में होने वाले ओलम्पिक खेलों में भारतीय एथलीटों के प्रदर्शन में सुधार हो सके।

गोयल ने कहा, खेल महासंघों, सरकार सहित सभी हितधारकों को खेलों में उत्कृष्टता के वांछित स्तर को प्राप्त करने के लिए साथ मिलकर काम करना होगा।

खेल मंत्री ने कहा कि लोगों में आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए सुशासन और पारदर्शिता के नियमों का पालन खेल निकायों को भी करना होगा।

गोयल ने कहा, “खिलाड़ियों को खेल महासंघों के साथ निर्णय लेने में अहम भूमिका निभानी होगी।”

खेल मंत्री ने ‘सभी के लिए खेल (स्पोर्ट्स फॉर ऑल)’ तथा ‘खेलों में उत्कृष्टता (एक्सिलेंस इन स्पोर्ट्स)’ इन दो लक्ष्यों को हासिल करने के लिए खेल महासंघों से इस ओर काम करने के लिए कहा।

इसके साथ ही गोयल ने पदोन्नति और देश में खेलों के विकास हेतु सरकार के संकल्प को भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खेल महासंघों को इस अवसर का इस्तेमाल करना चाहिए और भविष्य के लिए एक उपयुक्त मानचित्र तैयार करना चाहिए।

गोयल ने कहा कि खेल महासंघों को आपसी आंतरिक मतभेदों को पीछे छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह खेल की बेहतरी के लिए महासंघों द्वारा आत्म-नियमन का समर्थन करते हैं।

इस बैठक में शामिल अन्य लोगों में भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) के अध्यक्ष और सचिव तथा खेल विभाग एवं भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493