गोयल ने पैरालम्पिक में स्वर्ण जीतने पर झाझरिया को बधाई दी

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। युवा मामले और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल ने रियो पैरालिम्पक-2016 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा (एफ46) में स्वर्ण पदक जीतने पर बुधवार को भारतीय पैरा-एथलीट देवेंद्र झाझरिया को बधाई दी।

अपने बधाई संदेश में गोयल ने कहा, “खेलों में अपने ही विश्व रिकॉर्ड से बेहतर प्रदर्शन करके स्वर्ण जीतना देवेंद्र झाझरिया के अनुकरणीय समर्पण और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है और उनकी इस जीत से देश के सभी लोगों विशेष रूप से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।”

उल्लेखनीय है कि ब्राजीलियाई महानगर रियो डी जनेरियो में चल रहे पैरालम्पिक खेलों में मंगलवार को झाझरिया ने भाला फेंक स्पर्धा में अपने ही पूर्व रिकॉर्ड को तोड़ा और नया विश्व कीर्तिमान रचते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

झाझरिया ने 63.97 मीटर की सर्वश्रेष्ठ दूरी हासिल की और करियर का दूसरा पैरालम्पिक स्वर्ण हासिल किया। इससे पहले वह एथेंस ओलम्पिक-2004 में स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं।

मंगलवार को झाझरिया के स्वर्ण पदक के साथ रियो पैरालम्पिक में भारत के चार पदक हो गए, जिसमें दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493