नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल ने भारतीय महिला हॉकी टीम को पहली बार एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी है।
महिला टीम को दिए अपने एक संदेश में गोयल ने कहा, “मलेशिया में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पाकिस्तान को हरा कर एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के तुरंत बाद आया गर्व का ये उल्लास भरा पल और भी अधिक सुखद है। “
गोयल ने कहा कि महिला और पुरुष हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन ने अंतर्राष्ट्रीय खेल जगत में सफल होने के लिए खिलाड़ियों की ओर से किए गए कठोर परिश्रम, लगन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित किया है।
dharmpath.com dharmpath